लखनऊ: डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश (AKTU) ने अपने सभी PhD Research Scholars के लिए एक जरूरी Notice जारी किया है।

यूनिवर्सिटी की तरफ से 16 जुलाई 2026 को जारी इस सूचना में बताया गया है कि Ph.D Research Degree Committee (RDC) की बैठकें जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह से शुरू होने जा रही हैं। यह जानकारी उन तमाम Research Scholars के लिए बेहद अहम है जो पहले से रजिस्टर्ड हैं, साथ ही उन students के लिए भी जिन्होंने 2025 फेज-2 में नया एडमिशन लिया है।
किन Documents की पड़ेगी जरूरत?
Notice के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के PhD Ordinance में दी गई व्यवस्था के अनुसार सभी शोधार्थियों को Ph.D Progress Review and Monitoring Report (Appendix) भरना अनिवार्य होगा।
यह Report Supervisor के जरिए Forward कराकर संबंधित RDC में जमा करानी होगी। जो Students अपना शोध कार्य पूरा कर Thesis जमा करने की अनुमति RDC से लेना चाहते हैं, उन्हें भी PhD Ordinance में दिए गए तय Format यानी Appendix में सारी जानकारी भरकर यूनिवर्सिटी में जमा करानी होगी।
RAC से जुड़े Documents भी हैं जरूरी
एक बड़ी बात यह भी सामने आई है कि यूनिवर्सिटी के पुराने पत्र संख्या 7554, जो 30 दिसंबर 2024 को जारी हुआ था, उसके अनुसार सभी Research Scholars को अपने RAC (Research Advisory Committee) गठन से जुड़ा Notification और RAC की बैठक का Minutes (कार्यवृत्त) साथ रखना होगा।
यह Documents RDC वाले दिन, RDC में शामिल होने से पहले, PhD Section में जमा कराना अनिवार्य है। बिना इन Documents के RDC में हिस्सा लेना मुश्किल हो सकता है, इसलिए Students को समय रहते ये तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए।
RDC में खुद मौजूद रहना होगा
यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि सभी शोधार्थियों को व्यक्तिगत रूप से RDC Meeting में उपस्थित होना जरूरी है। किसी भी तरह की Online या Proxy Participation की अनुमति नहीं होगी। RDC की Exact Date और Time जानने के लिए Students को अपने Login Portal और AKTU की Official Website लगातार Check करते रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि अभी तक कोई फिक्स Schedule जारी नहीं हुआ है।
ERP Portal पर भी करना होगा Upload
Notice में यह भी कहा गया है कि सभी Students अपने जरूरी Documents जैसे Progress Review and Monitoring Report, Thesis Submission (अगर लागू हो), RAC Notification और RAC Meeting के Minutes को ERP Login Portal पर भी जरूर Upload करें। हालांकि एक राहत की बात यह है कि RAC से जुड़ा यह नियम 2025 फेज-2 में एडमिशन लेने वाले नए Students पर लागू नहीं होगा।
यह Notice AKTU की Deputy Controller of Examinations नेहा श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी हुआ है और इसकी कॉपी कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक और कुलपति कार्यालय को भी भेजी गई है। सभी PhD Scholars से अनुरोध है कि वे समय रहते अपने Documents तैयार रखें ताकि RDC Process में किसी तरह की परेशानी न हो।
Read More Articles:
AKTU Anti-Ragging Update 2026: UP के सभी कॉलेजों के लिए सख्त निर्देश जारी
AKTU One View Result 2026: BCA और B.Arch के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, रिजल्ट जारी
Important Links
| Download Notice | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Official Website | Click Here |
