AKTU Free Cybersecurity Training 2026: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) से जुड़े लाखों स्टूडेंट्स के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। यूनिवर्सिटी ने अपने सभी affiliated colleges को एक ऑफिशियल लेटर जारी करते हुए बताया है कि IIT Kanpur का C3iHub, Realme India के साथ मिलकर एक खास प्रोग्राम लॉन्च कर रहा है।

इस प्रोग्राम का नाम है “CyberSuraksha – Cybersecurity Training Program”, और सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को एक भी रुपया खर्च नहीं करना होगा।
यह ऑफिशियल लेटर AKTU की डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन नेहा श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से 16 जुलाई 2026 को जारी किया गया है। लेटर में साफ लिखा है कि यह प्रोग्राम undergraduate (UG) और postgraduate (PG) दोनों तरह के स्टूडेंट्स के लिए है, चाहे वे किसी भी स्ट्रीम से क्यों न हों।
आखिर क्यों जरूरी है ये Training?
आजकल cybercrime के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कभी phishing के जरिए बैंक अकाउंट खाली हो जाता है, तो कभी identity theft का शिकार होकर लोग बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। financial fraud और cyber harassment जैसी घटनाएं भी आम हो चुकी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह ट्रेनिंग प्रोग्राम डिजाइन किया गया है, ताकि स्टूडेंट्स को इन सभी खतरों से बचने की practical knowledge मिल सके।
जानिए Program की पूरी Details
- Mode: यह प्रोग्राम पूरी तरह Online होगा, जिसमें Blended Learning का तरीका अपनाया जाएगा।
- Duration: कुल 32 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी।
- Fee: बिल्कुल Free! कोई registration fee नहीं देनी होगी। हालांकि, seats limited हैं, इसलिए selection shortlisting के आधार पर होगा।
- Eligibility: उत्तर प्रदेश की यूनिवर्सिटीज़ से जुड़े सभी UG और PG स्टूडेंट्स इसके लिए eligible हैं।
- Certificate: प्रोग्राम पूरा करने के बाद C3iHub, IIT Kanpur और Realme India की तरफ से joint certificate दिया जाएगा, जो resume में जोड़ने के लिए बेहद काम आ सकता है।
कैसे करें Apply?
लेटर में सभी कॉलेजों के डायरेक्टर्स और प्रिंसिपल्स से अपील की गई है कि वे स्टूडेंट्स को इस प्रोग्राम के बारे में जल्द से जल्द जानकारी दें और उन्हें Registration के लिए प्रोत्साहित करें। रजिस्ट्रेशन लिंक के जरिए आवेदन करना Mandatory बताया गया है। इसके अलावा, प्रोग्राम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबपेज https://lms.c3ihub.iitk.ac.in/realme-cybersuraksha पर विजिट कर सकते हैं।
इस लेटर की कॉपी AKTU के रजिस्ट्रार और माननीय वाइस चांसलर के स्टाफ ऑफिसर को भी भेजी गई है, ताकि हर स्तर पर इसकी जानकारी पहुंच सके।
Read More Articles:
AKTU PhD RDC Meeting 2026: जुलाई के आखिरी हफ्ते से शुरू होंगी RDC Meetings
AKTU Anti-Ragging Update 2026: UP के सभी कॉलेजों के लिए सख्त निर्देश जारी
Important Links
| Download Notice | Click Here |
| Registration Link | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Official Website | Click Here |
