AKTU Latest News 2026: UP के कॉलेजों में Anti-Drug अभियान, छात्रों के लिए सख्त Guidelines जारी

AKTU Latest News 2026: उत्तर प्रदेश के डिग्री और डिप्लोमा कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने अपने सभी संबद्ध संस्थानों को एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें छात्रों को नशा मुक्त रखने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा गया है। यूनिवर्सिटी की कुलसचिव रीना सिंह ने 13 जुलाई 2026 को यह पत्र जारी करते हुए सभी डायरेक्टर्स और प्रिंसिपल्स को इसका सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश शासन के प्राविधिक शिक्षा विभाग से जुड़ा हुआ है। विशेष सचिव विनोद कुमार ने 28 जून 2026 को एक ऑफिशियल लेटर भेजा था, जिसमें राज्य के तमाम टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को ड्रग्स और नशे से दूर रखने के लिए गाइडलाइंस तय की गई थीं। अब AKTU ने इसी लेटर के आधार पर सभी कॉलेजों को एक्शन लेने के लिए कहा है।

क्या हैं वो जरूरी निर्देश?

सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन में साफ कहा गया है कि हर कॉलेज कैंपस में नियमित रूप से नशा-मुक्ति जागरूकता अभियान चलाए जाएं। इसके अलावा कैंपस के अंदर तंबाकू, सिगरेट, गुटखा, शराब या किसी भी तरह के नशीले पदार्थ की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह बैन लगाया गया है।

हर महीने वर्कशॉप, सेमिनार और अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित करने को भी कहा गया है। इतना ही नहीं, हर संस्थान में एक नोडल ऑफिसर और काउंसलर नियुक्त करने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि नशे की आदत वाले स्टूडेंट्स की पहचान कर उन्हें गोपनीय तरीके से काउंसलिंग दी जा सके।

पैरेंट्स को भी इस मुहिम में शामिल किया जाएगा। कॉलेजों को कहा गया है कि वे अभिभावकों के साथ रेगुलर मीटिंग करें और उन्हें बच्चों में नशे के शुरुआती लक्षणों की जानकारी दें। साथ ही, हॉस्टल और कैंपस में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने की भी बात कही गई है।

गाइडलाइन में स्टूडेंट्स को स्पोर्ट्स, योगा और कल्चरल एक्टिविटीज में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि वे पॉजिटिव एक्टिविटीज में बिजी रहें। अगर कोई स्टूडेंट कैंपस में नशा करते या नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त डिसिप्लिनरी और लीगल एक्शन लिया जाएगा।

हर लेवल पर पहुंचाई गई जानकारी

इस पत्र की कॉपी यूनिवर्सिटी के कुलपति, फाइनेंस ऑफिसर, एग्जाम कंट्रोलर, जनसंपर्क अधिकारी और डीन स्टूडेंट वेलफेयर सहित तमाम सीनियर अधिकारियों को भी भेजी गई है, ताकि इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग सही तरीके से हो सके।

बता दें कि हाल ही में दिल्ली से अयोध्या तक चली “नशा मुक्त भारत अभियान” ग्रीन मैराथन को लेकर भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा गया था, जिसमें सभी यूनिवर्सिटीज और शिक्षण संस्थानों में इस मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील की गई थी।

AKTU Toppers Final List 2026 Out: जानें कौन बना यूनिवर्सिटी का नंबर-1 स्टूडेंट

AKTU Top 10 Merit List 2025-26 Out: जानिए कौन बना यूनिवर्सिटी टॉपर, 7 जुलाई को मिलेगा गोल्ड मेडल

Important Links

Download NoticeClick Here
Join WhatsAppClick Here
Join TelegramClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top