AKTU Toppers Final List 2026: डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU), लखनऊ ने सत्र 2025-26 के लिए टॉप-10 स्टूडेंट्स की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेजों के अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज के लिए तैयार की गई है, और अब इसे फाइनल अप्रूवल के बाद जारी कर दिया गया है।

यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रो० दीपक नगरिया की तरफ से 02 जुलाई 2026 को जारी एक ऑफिशियल लेटर के जरिए सामने आई है। लेटर में बताया गया है कि यूनिवर्सिटी का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 को माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा। इसी समारोह में अलग-अलग कोर्सेज के टॉप परफॉर्मर स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा।
क्यों जारी हुई नई लिस्ट?
दरअसल, AKTU ने इससे पहले 01 जुलाई 2026 को एक ड्राफ्ट मेरिट लिस्ट जारी की थी और कॉलेजों व स्टूडेंट्स से 02 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे तक ऑब्जेक्शन मांगे थे। कॉलेजों और स्टूडेंट्स से मिली शिकायतों और सुझावों की जांच करने के बाद यूनिवर्सिटी ने संशोधित यानी फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की। यह लिस्ट अब सभी संबंधित संस्थानों को भेज दी गई है ताकि स्टूडेंट्स को समय रहते जानकारी दी जा सके।
किसने मारी बाजी?
लिस्ट में 16 अलग-अलग ग्रुप्स के टॉप-10 स्टूडेंट्स के नाम शामिल हैं। सबसे ज्यादा CGPA स्कोर करने का रिकॉर्ड M.Tech ब्रांच के शौर्य विक्रम सिंह के नाम रहा, जिन्होंने 9.85 CGPA हासिल की। इसके बाद BFA/BFAD की विधि ने 9.64 CGPA के साथ दूसरा सबसे हाई स्कोर बनाया।
इसके अलावा MCA में अनमोल गुप्ता और अर्पिता पांडे (दोनों 9.14 CGPA), कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में अंशिका राणा (9.40 CGPA), और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में विनीत कुमार सिंह (9.25 CGPA) जैसे स्टूडेंट्स ने अपनी-अपनी ब्रांच में टॉप किया।
सिविल इंजीनियरिंग ग्रुप में अभय कुमार श्रीवास्तव, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में समृद्धि कुशवाहा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रियांक यादव, और MBA में खुशी बाजपाई जैसे नाम भी टॉप रैंकर्स की लिस्ट में शामिल हैं।
टाई-ब्रेकिंग के लिए बनाए गए खास नियम
लेटर में यह भी साफ किया गया है कि अगर किसी दो स्टूडेंट्स की CGPA बराबर है, तो मेरिट पोजीशन तय करने के लिए कुछ खास क्राइटेरिया अपनाए जाएंगे। सबसे पहले ऑनर्स डिग्री वाले स्टूडेंट को ऊपर रखा जाएगा। अगर दोनों के पास ऑनर्स डिग्री है, तो फाइनल ईयर की YGPA देखी जाएगी, और उसके बाद भी टाई रहने पर पिछले सालों की YGPA के आधार पर फैसला लिया जाएगा। अगर सभी साल की YGPA तुलना करने के बाद भी टाई बना रहता है, तो दोनों स्टूडेंट्स को जॉइंट रैंक दी जाएगी।
यूनिवर्सिटी की तरफ से यह लेटर कॉपी प्रति-कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, संयुक्त परीक्षा नियंत्रक, जनसंपर्क अधिकारी और कुलपति के स्टाफ ऑफिसर को भी भेजी गई है ताकि जरूरी कार्यवाही समय पर पूरी हो सके।
