डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए एक शानदार ऑपर्च्युनिटी सामने आई है। यूनिवर्सिटी ने अपने सभी एफिलिएटेड कॉलेजों को एक ऑफिशियल लेटर जारी करके IBM Z Datathon 2026 में पार्टिसिपेट करने के लिए इनवाइट किया है। यह एक ग्लोबल वर्चुअल डेटाथॉन है, जिसे Shooting Stars Foundation, IBM के इकोसिस्टम पार्टनर्स के साथ मिलकर ऑर्गनाइज़ कर रहा है।

AKTU की डीन-ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रोफेसर अरुणिमा वर्मा की तरफ से 10 जुलाई 2026 को जारी इस लेटर (Ref: AKTU/CTPC/2026/1380) में सभी डायरेक्टर्स और प्रिंसिपल्स से कहा गया है कि वे इस जानकारी को अपने एलिजिबल स्टूडेंट्स तक पहुंचाएं और ज्यादा से ज्यादा पार्टिसिपेशन को एनकरेज करें।
क्या है खास इस Datathon में ?
यह इवेंट पूरी तरह फ्री है और दुनियाभर के अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा ले सकते हैं, चाहे वो किसी भी स्ट्रीम से हों। इस साल का थीम रखा गया है “AI for Good” यानी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल असली दुनिया की समस्याओं को सुलझाने के लिए।
Event Details
- इवेंट: IBM Z Datathon 2026
- डेट्स: 17-18 अक्टूबर 2026
- मोड: वर्चुअल (ऑनलाइन)
- एलिजिबिलिटी: सभी अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कॉलेज स्टूडेंट्स
- पार्टिसिपेशन फीस: बिल्कुल फ्री
- प्राइज़ पूल: $50,000+ यानी करीब 41 लाख रुपये से ज्यादा
- थीम: AI for Good (Tech for Good)
डेटाथॉन में तीन अलग-अलग थीम्स पर काम करना होगा – Real-Time AI for Critical Decisions, AI-Secured: Innovation Without Exposure, और Wildcard: Beyond the Obvious।
स्टूडेंट्स को क्या-क्या मिलेगा ?
इस इवेंट में पार्टिसिपेट करने वाले स्टूडेंट्स को IBM के एक्सपर्ट्स, मेंटर्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स से सीखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा वो इनोवेटिव AI-powered सॉल्यूशंस बना सकेंगे जो रियल-वर्ल्ड चैलेंजेस को सॉल्व करते हों। स्टूडेंट्स को एंटरप्राइज़ टेक्नोलॉजीज़ और IBM Z प्लेटफॉर्म पर हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस भी मिलेगा।
सबसे खास बात यह है कि इस डेटाथॉन में 50 से ज्यादा देशों के स्टूडेंट्स कॉम्पिटिशन में शामिल होंगे, जिससे स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल एक्सपोज़र और रिकग्निशन मिलेगा। और सबसे बड़ी राहत की बात – इसमें भाग लेने के लिए किसी स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं है, कहीं से भी वर्चुअली पार्टिसिपेट किया जा सकता है।
लेटर में यह भी क्लियर किया गया है कि इस डेटाथॉन के लिए पहले से कोई कोडिंग एक्सपीरियंस होना जरूरी नहीं है। यानी अलग-अलग एकेडमिक बैकग्राउंड वाले स्टूडेंट्स के लिए भी यह एक बेहतरीन चांस है खुद को साबित करने का।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन ?
इंटरेस्टेड स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन लिंक https://www.starhacks.org/ibm-z-datathon-2026 पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। किसी भी क्वेरी के लिए स्टूडेंट्स stemprograms@sstarsfoundation.org पर ईमेल कर सकते हैं।
इस लेटर की कॉपी DCOE (T&P), रजिस्ट्रार, फाइनेंस ऑफिसर और वाइस चांसलर के स्टाफ ऑफिसर को भी भेजी गई है, ताकि इस इनिशिएटिव को यूनिवर्सिटी लेवल पर सपोर्ट मिल सके।
Important Links
| Download Notice | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Official Website | Click Here |
