AKTU Even Semester Result 2026 Out: इन कोर्सेज का Result जारी, अभी करें चेक

AKTU Even Semester Result 2026: डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। यूनिवर्सिटी ने सेशन 2025-26 के सम सेमेस्टर यानी Even Semester Exams का Result घोषित कर दिया है। यह जानकारी यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी एक ऑफिशियल लेटर के जरिए दी गई है, जिसे परीक्षा नियंत्रक प्रो० दीपक नगरिया ने जारी किया है।

कब हुई थीं परीक्षाएं?

बता दें कि यूनिवर्सिटी ने यह परीक्षाएं 07 मई 2026 से लेकर 11 जून 2026 के बीच आयोजित कराई थीं। अब लगभग एक महीने बाद, यानी 08 जुलाई 2026 को यूनिवर्सिटी ने संबंधित कोर्सेज के रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट रिलीज कर दिया है। यह रिजल्ट सक्षम स्तर से अप्रूवल मिलने के बाद जारी किया गया है, यानी पूरी प्रक्रिया के बाद ही इसे पब्लिक किया गया है।

किन-किन कोर्सेज का आया रिजल्ट?

अगर आप भी इनमें से किसी कोर्स के स्टूडेंट हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। यूनिवर्सिटी ने जिन कोर्सेज और सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया है, उनकी लिस्ट कुछ इस तरह है:

  • MBA – द्वितीय सेमेस्टर (2nd)
  • MCA – द्वितीय सेमेस्टर (2nd)
  • MTech – द्वितीय सेमेस्टर (2nd)
  • MPharm – द्वितीय सेमेस्टर (2nd)
  • BBA – द्वितीय सेमेस्टर (2nd)
  • BHMCT – द्वितीय (2nd), चतुर्थ (4th) और षष्ठम (6th) सेमेस्टर
  • BFAD – द्वितीय (2nd), चतुर्थ (4th) और षष्ठम (6th) सेमेस्टर

यानी सिर्फ सेकंड सेमेस्टर ही नहीं, बल्कि BHMCT और BFAD कोर्स के 4th और 6th सेमेस्टर स्टूडेंट्स का रिजल्ट भी इसमें शामिल है।

कहां और कैसे चेक करें अपना Result?

स्टूडेंट्स के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि यह रिजल्ट यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.aktu.ac.in पर ‘One View’ सेक्शन में अपलोड कर दिया गया है। यानी स्टूडेंट्स अब सीधे वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

कॉलेजों को दिए गए निर्देश

यूनिवर्सिटी ने अपने इस लेटर में सभी संबद्ध कॉलेजों के डायरेक्टर और प्रिंसिपल्स को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने संस्थान में पढ़ने वाले संबंधित स्टूडेंट्स को इस रिजल्ट के बारे में तुरंत सूचित करें, ताकि आगे की जरूरी कार्यवाही समय पर हो सके। इसके अलावा यह पत्र प्रतिकुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी सहित यूनिवर्सिटी के कई सीनियर अधिकारियों को भी सूचनार्थ भेजा गया है।

Important Links

Check Result LinkClick Here
Download NoticeClick Here
Join WhatsAppClick Here
Join TelegramClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top