AKTU Challenge Evaluation 2026: जानें कैसे करें Apply और क्या है Last Date

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU), लखनऊ ने सत्र 2025-26 के सम Students के लिए एक बड़ा Update जारी किया है। University ने B.Arch Program के Regular Students को उनकी Answer Sheets का Challenge Evaluation (Stage-2) कराने का मौका दिया है।

किन Students के लिए है यह मौका?

AKTU से Affiliated सभी Institutions में पढ़ने वाले Final Year के वे Students जिन्होंने 7 May 2026 से 11 June 2026 के बीच आयोजित Semester Exams में हिस्सा लिया था, उनका Result अब जारी हो चुका है। जो Students अपने Marks से संतुष्ट नहीं हैं, वे अब Challenge Evaluation के लिए Apply कर सकते हैं।

University के Exam Controller प्रो. दीपक नगरिया की तरफ से 25 June 2026 को यह Official Notice जारी किया गया।

कब से कब तक कर सकते हैं Apply?

Challenge Evaluation Stage-2 के लिए Online Application की Last Date 25 June 2026 से 28 June 2026 तक है। Students को यह Application AKTU के ERP0 Portal पर Login करके Submit करनी होगी।

कितनी लगेगी Fees?

Challenge Evaluation के लिए हर Subject का Fee ₹2500 रखा गया है। यह Amount Online Mode से जमा करनी होगी।

Marks के बारे में क्या होगा?

Challenge Evaluation को लेकर कुछ जरूरी नियम हैं जो हर Student को पता होने चाहिए।

पहली बात, दो Examiners द्वारा दिए गए Marks का Average निकाला जाएगा। दूसरी और सबसे अहम बात यह है कि यह Average Final माना जाएगा, चाहे Original Marks से ज्यादा हो या कम। यानी Marks घटने का भी Risk रहता है।

तीसरी बात, अगर Average और Original Marks में 20% से ज्यादा का अंतर आता है तो ₹2500 में से ₹1000 काटकर बाकी ₹1500 वापस कर दिए जाएंगे।

Bank Details भरते वक्त रहें सावधान

Fee Refund के लिए Students को Apply करते समय अपना सही Bank Account Number, IFSC Code और Bank Name भरना होगा। अगर गलत Details दी गईं तो Refund में आने वाली कोई भी दिक्कत के लिए Student खुद जिम्मेदार होगा।

Stage-2 के बाद नहीं होगी कोई सुनवाई

University ने साफ कर दिया है कि Challenge Evaluation Stage-2 के बाद जो Marks आएंगे, वही Final माने जाएंगे। इसके बाद कोई भी Application Accept नहीं की जाएगी।

जो भी Students Apply करना चाहते हैं, वे बिना देरी किए AKTU के Portal पर जाकर Process Complete करें।

DOWNLOAD NOTICE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top