AKTU CGPA to Percentage Conversion: जानिए CGPA को Percentage में कैसे Convert करें

AKTU CGPA to Percentage Conversion: अगर आप डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) लखनऊ से B.Tech कर रहे हैं और आपको भी अपना CGPA percentage में convert करना है, तो ये खबर आपके बहुत काम आने वाली है। बहुत से स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी के officialrules के बारे में सही जानकारी नहीं होती, जिसकी वजह से वो internet पर कई तरह के गलत formulas इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन AKTU ने अपने ऑफिशियल ऑर्डिनेंस में इसका एक क्लियर तरीका बताया है।

क्या है CGPA to Percentage Convert करने का Official Formula?

AKTU की Model Curriculum Ordinance के मुताबिक, CGPA को percentage में बदलने का फॉर्मूला बहुत ही सिंपल है। इसके लिए स्टूडेंट्स को सिर्फ ये formula यूज़ करना होता है:

(CGPA – 0.75) x 10 = Percentage of Marks

यानी सबसे पहले अपने CGPA में से 0.75 घटाएं और फिर उस रिजल्ट को 10 से मल्टीप्लाई करें। जो नंबर आएगा, वही आपका final percentage होगा।

एक Example से समझिए पूरा Calculation

मान लीजिए किसी स्टूडेंट का CGPA 8.66 है। अब इस फॉर्मूले के हिसाब से कैलकुलेशन कुछ इस तरह होगी:

(8.66 – 0.75) x 10 = 79.1%

यानी 8.66 CGPA वाले स्टूडेंट का percentage 79.1% माना जाएगा। है ना बिल्कुल आसान तरीका!

CGPA कैसे Calculate होता है, ये भी जान लीजिए

अब सवाल ये उठता है कि CGPA आता कहां से है? दरअसल, AKTU एक Grading System फॉलो करती है, जिसमें हर subject में मार्क्स के हिसाब से एक Letter Grade मिलता है – जैसे A+, A, B+, B, C, D और E। हर ग्रेड के साथ एक Grade Point भी जुड़ा होता है, 10-point scale पर।

हर सेमेस्टर के लिए एक SGPA (Semester Grade Point Average) निकाला जाता है, फिर पूरे साल का YGPA (Yearly Grade Point Average) कैलकुलेट होता है। और आखिर में, पूरे 8 सेमेस्टर के परफॉर्मेंस को मिलाकर एक फाइनल CGPA (Cumulative Grade Point Average) तैयार होता है, जो कोर्स खत्म होने पर डिग्री सर्टिफिकेट पर छपता है।

क्यों Important है ये Formula जानना?

बहुत सारी जगहों पर – चाहे वो जॉब एप्लीकेशन हो, हायर एजुकेशन के लिए एडमिशन हो, या कोई सरकारी फॉर्म – वहां percentage मांगा जाता है, ना कि CGPA। ऐसे में अगर आपको ये official formula पता है, तो आप खुद ही अपना सही percentage निकाल सकते हैं, बिना किसी confusion के।

Important Links

Join WhatsAppClick Here
Join TelegramClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top