AKTU Anti-Ragging Update 2026: डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने अपने से जुड़े सभी institutions को एक बड़ा सर्कुलर जारी किया है। 16 जुलाई 2026 को यूनिवर्सिटी की तरफ से कुलसचिव रीना सिंह के हस्ताक्षर से यह लेटर सभी निदेशकों और प्राचार्यों को भेजा गया है, जिसमें Anti-Ragging Committee से जुड़े एक महत्वपूर्ण कार्यवृत्त (minutes) पर तुरंत एक्शन लेने को कहा गया है।

दरअसल यह पूरा मामला एक चेन की तरह ऊपर से नीचे आया है। सबसे पहले Ministry of Education, Department of Higher Education, नई दिल्ली ने 19 मई 2026 को एक Office Memorandum जारी किया था। इसके बाद 3 जुलाई को उत्तर प्रदेश शासन के Higher Education Section के Joint Secretary शकील अहमद सिद्दीकी ने प्रदेश के तमाम विभागों को पत्र भेजा।
फिर 10 जुलाई को Technical Education Department के Special Secretary प्रभाकर चंद्र मिश्र ने सभी यूनिवर्सिटीज़ को यह मामला forward किया। अब AKTU ने अपने अंडर आने वाले सभी institutions को यह जिम्मेदारी सौंप दी है।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा विषय National Anti-Ragging Monitoring Committee (NARMC) की 31वीं बैठक से जुड़ा है, जो 17 मार्च 2026 को UGC Head Office में हुई थी। इस meeting की अध्यक्षता Air Marshal (Dr.) Ajit S. Bhonsle ने की। बैठक में एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया – कुल 4.33 करोड़ students में से सिर्फ 12% ने ही online compliance file की है, जो बेहद कम है।
Committee ने बताया कि पूरे देश में सबसे ज्यादा complaints उत्तर प्रदेश से ही आ रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक UP से 747, West Bengal से 442, MP से 392 और Bihar से 375 शिकायतें दर्ज हुईं। खास बात यह रही कि Medical, Engineering और Technical institutions में लगभग 75% cases दर्ज हुए हैं, यानी टेक्निकल कॉलेजों में ragging का खतरा ज्यादा माना जा रहा है।
सबसे ज्यादा complaints वाले institutions में BHU (57), University of Lucknow (44) और University of Allahabad (32) शीर्ष पर रहे। मीटिंग में यह भी सामने आया कि Fresher months यानी August से November के बीच सबसे ज्यादा शिकायतें आती हैं।
Digital Ragging पर भी हुई चर्चा
बैठक में एक भावुक मामला भी उठा – Class X की topper प्राची निगम की कहानी, जिन्हें ऑनलाइन trolling और body-shaming का शिकार होना पड़ा था। इसी संदर्भ में Committee ने “Digital Ragging” को एक नई चुनौती बताया और सुझाव दिया कि cyber-bullying, stalking और online shaming को भी ragging की परिभाषा में शामिल किया जाए।
Ministry of Education ने awareness campaign के लिए ₹1,99,50,776 का फंड भी allocate किया है, जिसका इस्तेमाल FM campaigns, digital cinema और IVR के जरिए pan-India जागरूकता फैलाने में होगा।
Read More Articles:
AKTU One View Result 2026: BCA और B.Arch के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, रिजल्ट जारी
AKTU B.Pharma 2nd & 4th Semester Result 2026 Out: यहां करें One View Result चेक
Important Links
| Download Notice | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Official Website | Click Here |
