AKTU TPO Summit 2026: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह है TPO Summit 2026, जिसे यूनिवर्सिटी ने HCL Guvi के साथ मिलकर organize करने का फैसला किया है। यह समिट प्लेसमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें इंडस्ट्री और एकेडेमिया एक मंच पर आएंगे।

जानकारी के मुताबिक, AKTU की Dean Training & Placement प्रोफेसर अरुनिमा वर्मा की ओर से एक official letter जारी किया गया है। यह letter Reference Number AKTU/CTPC/2026/1381 के तहत 10 जुलाई 2026 को यूनिवर्सिटी से affiliated सभी कॉलेजों के Directors और Principals को भेजा गया है।
दो शहरों में होगा आयोजन, जानें कब और कहां
इस TPO Summit की सबसे खास बात यह है कि इसे दो अलग-अलग locations पर organize किया जाएगा। पहला event 24 जुलाई 2026 को लखनऊ के SDC-01, HCL, IT City में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। वहीं दूसरा event 29 जुलाई 2026 को Noida के HCL Guvi, A-11, Sector-3 में इसी समय पर आयोजित किया जाएगा।
Letter में साफ लिखा है कि यूनिवर्सिटी को उम्मीद है कि सभी कॉलेजों के Placement Heads और Training & Placement Officers इस Event में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सबसे दिलचस्प बात यह है कि event खत्म होने के बाद सभी attendees को lunch पर भी invite किया गया है, जहां वे HR professionals और दूसरे T&P Officers के साथ networking कर सकेंगे।
Registration की Last Date भी हो गई है तय
अगर आप भी इस summit का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो ध्यान दें कि confirmation के लिए एक deadline भी set की गई है। कॉलेजों को अपनी attendance और location की पुष्टि 16 जुलाई 2026 तक दोपहर 12 बजे तक करनी होगी। इसके लिए digital banner पर दिए गए QR Codes के जरिए registration किया जा सकता है।
इस summit का theme “Mission Upskill India” रखा गया है, जिसका मकसद Industry-Academia Collaboration को बढ़ावा देना, Scalable Skilling Solutions को discover करना, Industry Employability से जुड़े insights देना और Strategic Networking Opportunities प्रदान करना है।
किसी भी तरह की Query के लिए यूनिवर्सिटी ने एक official email tnp.aktu@aktu.ac.in भी शेयर किया है, जिस पर लोग अपने सवाल भेज सकते हैं।
AKTU Big Action: 153 Colleges के Students का Result अटका, अब 27-28 June को होगा फैसला
Important Links
| Download Notice | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Official Website | Click Here |
