डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी यानी AKTU के लाखों students इन दिनों सिर्फ एक ही सवाल पूछ रहे हैं – Carry Over Result आखिर कब declare होगा? Third year, final year के साथ-साथ first year और second year के students भी अपने result का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं पूरी और लेटेस्ट जानकारी।

दरअसल 7 जुलाई 2026 को AKTU में convocation का आयोजन हुआ। यह convocation university के लिए काफी important event था और इसी वजह से पिछले कुछ समय से university का पूरा फोकस इसी की तैयारियों पर था। 4 जुलाई को इसे लेकर एक जरूरी circular भी जारी किया गया था।
Convocation में Degree को लेकर क्या है नया अपडेट
Circular के मुताबिक जो students convocation में physically शामिल हुए, उन्हें उनकी degree मौके पर ही मिल गई। लेकिन जिन students ने ₹500-550 का payment करके convocation के लिए registration कराया था और किसी वजह से attend नहीं कर पाए, अगर उन्होंने time पर mail करके AKTU को अपनी absence की जानकारी दे दी थी, तो उनका पूरा पैसा refund किया जाएगा। साथ ही convocation खत्म होने के 7 से 10 दिन के भीतर उनकी degree भी उनके address पर भेज दी जाएगी।
वहीं जिन students ने registration तो कराया लेकिन न तो convocation में गए और न ही AKTU को इसकी सूचना दी, उनका refund नहीं मिलेगा। इनकी degree भी normal process से ही भेजी जाएगी, यानी convocation के करीब तीन से चार महीने बाद। अगर जुलाई में convocation हुआ है तो यह degree नवंबर-दिसंबर तक मिलने की उम्मीद है।
अब बात करते हैं Result की
AKTU के regular students के final year के ज्यादातर results पहले ही declare हो चुके हैं। Third year के जो भी regular results बाकी हैं, वो अगले एक हफ्ते के भीतर declare होने की उम्मीद है। Result में देरी की एक बड़ी वजह convocation की तैयारियां भी रहीं, क्योंकि इस दौरान university का पूरा ध्यान इसी पर केंद्रित था।
अब convocation खत्म हो चुका है, इसलिए result process में भी तेजी आने वाली है। सबसे पहले third year के बचे हुए regular results आएंगे। इसके बाद final year यानी 7th और 8th semester के carry over results declare होंगे। फिर 5th और 6th semester carry over आएगा। इसके बाद first year, second year के regular results और आखिर में उनके carry over results भी जारी कर दिए जाएंगे।
Carry Over Result की Exact Date क्या है
Third year और final year के carry over result को लेकर बड़ी उम्मीद यह है कि यह जुलाई महीने के 20 से 25 तारीख के आसपास declare हो सकता है। मतलब साफ है कि जुलाई खत्म होने से पहले-पहले students को carry over result मिल जाने की संभावना है।
Students को सलाह दी जाती है कि वे लगातार AKTU की official website पर नजर बनाए रखें ताकि उन्हें result से जुड़ा हर latest update समय पर मिल सके।
