AKTU Result 2025-26: समझ लीजिए PWG, PCP और Fail का पूरा मतलब

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने Even Semester 2025-26 का Result डिक्लेयर कर दिया है। खास बात ये है कि इस बार यूनिवर्सिटी ने कई सालों बाद टाइम पर Result जारी किया है, जिसकी वजह से स्टूडेंट्स में खुशी का माहौल है। लेकिन Result आते ही ज्यादातर Students एक चीज को लेकर कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं – आखिर उनकी Marksheet में लिखा PWG, PCP और Fail Status का मतलब क्या होता है।

दरअसल जब भी Even Semester का Result आता है, तो Students Previous Year से Next Year में Promote होते हैं। इसी दौरान Result में चार तरह के Status नजर आते हैं, जिन्हें समझना बेहद जरूरी है।

Pass Status का मतलब

सबसे पहला और सबसे कॉमन Status है Pass। इसका सीधा मतलब है कि Odd और Even दोनों Semester के किसी भी Subject या Practical में Students का कोई Back नहीं है। ऐसे Students के लिए कोई टेंशन वाली बात नहीं है।

PWG यानी Pass With Grace

दूसरा Status है PWG, यानी Pass With Grace। इसका मतलब है कि Students को कुछ Grace Marks देकर Pass किया गया है। मान लीजिए किसी Subject में 2-3 Number से Back लगी हो, तो Grace Marks देकर उसे Next Year में Promote कर दिया जाता है।

खास बात ये है कि AKTU में Maximum 7 Marks तक की Grace मिल सकती है। अगर आपकी Marksheet में हैश (#) का निशान बना है, तो समझ लीजिए आपका Status PWG है। रोचक बात यह है कि जिस Subject में Grace मिली है, उसका Paper दोबारा देना या न देना पूरी तरह Students की अपनी मर्जी है।

PCP यानी Pass With Carry Paper

तीसरा Status है PCP, यानी Pass With Carry Paper। इसका मतलब है कि Students की Back तो लगी है और Grace Marks लगने के बाद भी वो Pass नहीं हो पाए हैं। अगर एक Subject में Back है तो Status PCP-1 आएगा, वहीं तीन Subjects में Back है तो PCP-3 दिखेगा।

हालांकि राहत की बात ये है कि PCP Status में भी Students Next Year में Promote हो जाते हैं, बस बाकी बची Backs का Exam आने वाले Semesters में देना होता है। जैसे Third Semester की Back Fifth Semester में और Fourth Semester की Back Sixth Semester में दी जा सकती है।

Fail यानी Year Back

आखिरी और सबसे सीरियस Status है Fail, यानी Year Back। ऐसे Students को पूरा साल दोबारा Repeat करना पड़ता है। इसमें भी दो Options मिलते हैं – Re-Admitted या Ex-Student, जिसमें Ex-Student Category में Tuition Fee नहीं भरनी पड़ती जबकि Re-Admission में पूरी Fees फिर से जमा करनी होती है।

Important Links

Join WhatsAppClick Here
Join TelegramClick Here
Official WebsiteClick Here

1 thought on “AKTU Result 2025-26: समझ लीजिए PWG, PCP और Fail का पूरा मतलब”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top