डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने सेशन 2025-26 के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर दी है। यूनिवर्सिटी ने अपने सभी ग्रुप्स के टॉप-10 स्टूडेंट्स की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है, और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है M.Tech के स्टूडेंट शौर्य विक्रम सिंह की, जिन्होंने 9.85 CGPA के साथ पूरी यूनिवर्सिटी में सबसे टॉप स्कोर किया है।

यह जानकारी 1 जुलाई 2026 को जारी एक ऑफिशियल लेटर के जरिए दी गई है, जिसे परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने साइन किया है। यह लेटर सभी प्राइवेट, गवर्नमेंट और ऑटोनॉमस कॉलेजों के डायरेक्टर्स और प्रिंसिपल्स को भेजा गया है।
7 जुलाई को होगा 24वां दीक्षांत समारोह
दरअसल AKTU का 24वां दीक्षांत समारोह (Convocation) 7 जुलाई 2026 को आयोजित होने जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल और यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति खुद मौजूद रहेंगे। इसी समारोह में हर ग्रुप के टॉप स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा, इसलिए यह मेरिट लिस्ट पूरी तरह फाइनल और बेहद अहम मानी जा रही है।
यूनिवर्सिटी ने बताया कि इससे पहले 27 जून 2026 को एक प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की गई थी, जिस पर स्टूडेंट्स और कॉलेजों से 29 जून 2026 शाम 5 बजे तक आपत्तियां मांगी गई थीं। सभी objections को अच्छी तरह चेक करने के बाद अब यह Final मेरिट लिस्ट रिलीज की गई है।
किस ब्रांच में कौन बना टॉपर?
अलग-अलग कोर्सेज और ग्रुप्स के टॉपर्स की बात करें तो Computer Science में अंशिका राणा ने 9.40 CGPA के साथ टॉप किया है। BFA/BFAD ग्रुप में विधि ने सबसे ज्यादा 9.64 CGPA स्कोर किया, जो टेक्निकल कोर्सेज के अलावा सबसे हाई स्कोर है। MCA में अनमोल गुप्ता और अर्पिता पांडेय दोनों ने 9.14 CGPA के साथ बराबरी की। MBA में खुशी बाजपेई टॉप पर रहीं, वहीं Information Technology में विनीत कुमार सिंह ने बाजी मारी। मैकेनिकल में प्रियांक यादव और सिविल इंजीनियरिंग में अभय कुमार श्रीवास्तव को टॉप पोजीशन मिली है।
इसके अलावा Electronics & Communication में अहाना द्विवेदी, Electrical में समृद्धि कुशवाहा, B.Pharma में अपेक्षा सिंह और BHMCT में नूर जहां ने अपनी-अपनी कैटेगरी में टॉप किया है।
अभी भी है सुधार का मौका
यूनिवर्सिटी ने साफ कहा है कि अगर इस Final लिस्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी नजर आती है, तो संबंधित कॉलेज और स्टूडेंट इसकी जानकारी 2 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे तक ईमेल आईडी degree2026@aktu.ac.in पर भेज सकते हैं। इसके बाद लिस्ट में कोई भी बदलाव संभव नहीं होगा, और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज और स्टूडेंट की होगी।
बता दें कि टाई की स्थिति में मेरिट तय करने के लिए यूनिवर्सिटी ने कुछ खास नियम भी बनाए हैं, जिसमें Honours डिग्री और पहले के सालों की CGPA को आधार बनाया जाएगा।
Important Links
| Download Notice | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Official Website | Click Here |
