AKTU Students Free Adobe Creative Cloud Pro 2026: ₹8,000 वाला Pro Plan मिलेगा फ्री, साथ में Certificate भी

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ से जुड़े लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यूनिवर्सिटी ने अपने सभी affiliated colleges के लिए एक जबरदस्त इनिशिएटिव लॉन्च करने का ऐलान किया है, जिसके तहत स्टूडेंट्स को बिल्कुल फ्री में Adobe Creative Cloud Pro का एक्सेस मिलेगा। इसकी मार्केट वैल्यू करीब ₹8,000 बताई जा रही है। यह जानकारी 9 जुलाई 2026 को जारी एक ऑफिशियल लेटर (Ref: AKTU/CTPC/2026/1379) के जरिए सामने आई है, जिसे Dean-Training & Placement प्रोफेसर अरुणिमा वर्मा ने साइन किया है।

क्या है ये पूरा मामला?

दरअसल, AKTU ने Adobe और FutureSkills Prime (NASSCOM) के साथ मिलकर “Adobe and FutureSkills Prime Learning Initiative” शुरू किया है। यह स्कीम खासतौर पर B.Tech (सभी streams) के 2nd, 3rd और 4th year के साथ-साथ MBA और MCA स्टूडेंट्स के लिए है। लेटर में साफ लिखा है कि इस initiative का मकसद स्टूडेंट्स को Adobe के डिजिटल टूल्स की मदद से इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स सिखाना है, ताकि वे आगे चलकर बेहतर jobs पा सकें।

स्टूडेंट्स को फ्री में क्या-क्या मिलेगा?

अगर आप eligible हैं तो आपको ये सारी चीजें बिना कोई पैसा दिए मिलेंगी:

  • Adobe Creative Cloud Pro के 20 अलग-अलग applications का फ्री एक्सेस, जिसकी कीमत लगभग ₹8,000 है
  • FutureSkills Prime प्लेटफॉर्म पर Adobe learning pathways में फ्री एनरोलमेंट
  • Adobe and NASSCOM Assessment में एक फ्री अटेम्प्ट, जिसकी वैल्यू ₹600 है
  • सक्सेसफुली कोर्स पूरा करने पर इंडस्ट्री-रिकग्नाइज्ड Adobe certification
  • प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग के जरिए digital portfolio बनाने और employability बढ़ाने का मौका

कैसे करें रजिस्टर?

यूनिवर्सिटी ने सभी affiliated colleges से अपील की है कि वे eligible स्टूडेंट्स को इस मौके के बारे में बताएं और उन्हें Google Form के जरिए अपनी रुचि दिखाने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए एक लिंक भी शेयर किया गया है। हालांकि actual student registration का लिंक अलग से नोटिफाई किया जाएगा। पूरी पढ़ाई ऑनलाइन मोड में होगी और प्लेटफॉर्म FutureSkills Prime रहेगा।

रजिस्ट्रेशन के वक्त स्टूडेंट्स को अपना Full Name, Official Institute Email ID, APAAR ID और Institute Details तैयार रखने होंगे। सफल रजिस्ट्रेशन के बाद स्टूडेंट्स को FutureSkills Prime प्लेटफॉर्म पर onboard किया जाएगा, Adobe learning pathways में डाला जाएगा और साथ ही Adobe के experts द्वारा ऑर्गनाइज किए जाने वाले orientation sessions और hands-on workshops में भी बुलाया जाएगा।

किसी भी query के लिए स्टूडेंट्स tnp.aktu@aktu.ac.in पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। इस लेटर की कॉपी DCOE (T&P), Registrar, Finance Officer और वाइस चांसलर के स्टाफ ऑफिसर को भी भेजी गई है, ताकि पूरे प्रोसेस की जानकारी सभी को रहे।

DOWNLOAD NOTICE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top