AKTU Academic Calendar 2026-27: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), उत्तर प्रदेश ने Session 2026-27 के लिए Academic Calendar जारी कर दिया है। यह Calendar B.Tech, B.Pharm, B.Arch, BHMCT, BFAD, BVOC, MBA, MBATM, MCA, BFA, M.Tech, M.Pharm, M.Arch और अन्य Courses के Students के लिए लागू होगा। यूनिवर्सिटी ने यह Notification Ref. No. AKTU/RO/2026/12402 के तहत 3 जुलाई 2026 को जारी किया है।

कब से शुरू होंगी Classes?
AKTU के मुताबिक, III, V, VII और IX Semester की Classes 14 जुलाई 2026 से शुरू होंगी। वहीं II, IV, VI, VIII और X Semester के Students की Classes 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगी। First Year के Students के लिए Classes 1 अगस्त 2026 से शुरू होंगी, जबकि B.Pharm First Year Students के लिए यह 1 सितंबर 2026 से Start होंगी।
नए Admitted Students के लिए Admission List जमा करने की Last Date 1 सितंबर 2026 रखी गई है, जबकि B.Pharm के नए Students के लिए यह Date 15 सितंबर 2026 है। Enrollment Form और Registration फीस जमा करने की Deadline भी 15 सितंबर और B.Pharm के लिए 30 सितंबर 2026 तय की गई है।
AKTU Fests की भी हुई घोषणा
Students के लिए खुशखबरी यह है कि AKTU Fests की Dates भी सामने आ गई हैं। Sports Zonal Level 15-17 अक्टूबर 2026 को होगा, जबकि Sports State Level 29-31 अक्टूबर 2026 को Organize किया जाएगा। LMT Fest Zonal Level जनवरी 2027 में और State Level 21-23 जनवरी 2027 को होगा। Arts & Cultural Fest की Zonal Round 4-6 फरवरी और State Round 18-20 फरवरी 2027 को होगी।
Exam और Result से जुड़ी जरूरी Dates
Exam Form भरने की Last Date 1 नवंबर 2026 (Odd Semester) और 31 मार्च 2027 (Even Semester) है। End Semester Theory Exams 24 नवंबर से 27 दिसंबर 2026 के बीच होंगे, जबकि Even Semester के Exams अप्रैल-मई 2027 में Conduct किए जाएंगे। Practical Exams की Range 7 से 24 दिसंबर 2026 तय की गई है।
सबसे बड़ी बात यह है कि Result Declaration की Date भी सामने आ गई है। Odd Semester का Result 15 जनवरी 2027 को और Even Semester का Result 30 जून 2027 को घोषित किया जाएगा।
Winter और Summer Vacation कब?
Winter Vacation Exam खत्म होने की Date से लेकर 31 दिसंबर 2026 तक रहेगी। वहीं Summer Vacation Exam खत्म होने के बाद से 12 जुलाई 2027 तक चलेगी। नए Session 2026-27 की Classes III, V, VII और IX Semester के लिए 13 जुलाई 2027 से फिर शुरू होंगी।
Important Notes भी जारी
AKTU ने Institutes को निर्देश दिया है कि जरूरत पड़ने पर Weekends और Holidays पर भी Extra Classes Arrange की जाएं। हर Semester में कम से कम दो Class Tests कराना अनिवार्य होगा। Attendance Monitoring System (AMS) के जरिए Regular Attendance सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी Institutes की होगी। साथ ही नए Admitted तीसरे Semester के B.Tech और B.Pharma Students के Syllabus Loss को Extra Classes के जरिए पूरा करना Compulsory होगा। यह Notification Registrar द्वारा जारी किया गया है।
Important Links
| Download Academic Calendar | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Official Website | Click Here |
