AKTU Result 2026: लाखों स्टूडेंट्स का इंतज़ार खत्म, इन Courses का Result हुआ जारी

AKTU Result 2026: डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU), लखनऊ से जुड़े लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यूनिवर्सिटी ने सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर (Even Semester) एग्जाम का रिज़ल्ट डिक्लेयर कर दिया है। यह रिज़ल्ट खासतौर पर B.Pharma और B.Tech के रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए है, जो लंबे समय से अपने नतीजों का इंतज़ार कर रहे थे।

परीक्षा नियंत्रक प्रो० दीपक नगरिया की तरफ से 30 जून, 2026 को सभी सम्बद्ध संस्थानों के निदेशक और प्राचार्यों को एक ऑफिशियल लेटर जारी किया गया है। इस लेटर में साफ तौर पर बताया गया है कि किन-किन कोर्सेज़ का रिज़ल्ट अब वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

किन स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा?

लेटर के मुताबिक, जिन कोर्सेज़ का रिज़ल्ट जारी हुआ है, उनमें शामिल हैं:

  • B.Pharma कोर्स के तृतीय वर्ष (Third Year) के छठे सेमेस्टर (6th Semester) के रेगुलर स्टूडेंट्स
  • B.Tech कोर्स के द्वितीय वर्ष (Second Year) के चतुर्थ सेमेस्टर (4th Semester) के रेगुलर स्टूडेंट्स
  • B.Tech कोर्स के तृतीय वर्ष (Third Year) के छठे सेमेस्टर (6th Semester) के रेगुलर स्टूडेंट्स

यानी अगर आप इन तीनों कैटेगरी में से किसी एक में आते हैं, तो आपका रिज़ल्ट अब चेक किया जा सकता है।

कब हुई थीं परीक्षाएं?

जानकारी के मुताबिक, ये सभी एग्जाम विश्वविद्यालय के एकेडमिक सेशन 2025-26 के सम सेमेस्टर के तहत 07 मई, 2026 से लेकर 11 जून, 2026 के बीच आयोजित कराए गए थे। एग्जाम खत्म होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन कराया गया और अब सक्षम स्तर से अप्रूवल मिलने के बाद रिज़ल्ट को पब्लिक कर दिया गया है।

कहां और कैसे चेक करें रिज़ल्ट?

स्टूडेंट्स अपना रिज़ल्ट यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.aktu.ac.in पर जाकर One View पोर्टल के ज़रिए चेक कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने पूरा डेटा वेबसाइट पर अपलोड और उपलब्ध करा दिया है, ताकि कोई भी स्टूडेंट आसानी से अपना रिज़ल्ट देख सके।

लेटर में यूनिवर्सिटी की तरफ से सभी सम्बद्ध संस्थानों से अनुरोध भी किया गया है कि वे इस जानकारी के बारे में अपने यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को सूचित करें, ताकि आगे की जरूरी कार्यवाही समय पर हो सके।

इसके अलावा, यूनिवर्सिटी ने यह भी साफ किया है कि अगर किसी स्टूडेंट को अपने रिज़ल्ट से जुड़ी कोई परेशानी या आपत्ति है, तो वह यूनिवर्सिटी द्वारा तय की गई प्रक्रिया के तहत ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

इस लेटर की कॉपी प्रति-कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय और जनसम्पर्क अधिकारी समेत कई अहम विभागों को भी भेजी गई है, ताकि सभी ज़रूरी कार्यवाही समय रहते पूरी की जा सके।

AKTU Big Action: 153 Colleges के Students का Result अटका, अब 27-28 June को होगा फैसला

AKTU Convocation 2026: Top-10 Students की Merit List जारी, जानें किसने मारी बाजी

Important Links

Check Result LinkClick Here
Download NoticeClick Here
Join WhatsAppClick Here
Join TelegramClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top