AKTU Result 2026 Date: कब आएगा Even Semester का Result

Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University यानी AKTU के लाखों students अपने Even Semester Result का इंतज़ार करते-करते थक चुके हैं। जब 8th Semester का result उम्मीद से पहले declare हुआ, तो बाकी सेमेस्टर्स के students को भी लगा कि उनका result भी जल्द आ जाएगा। लेकिन दिन पर दिन बीतते जा रहे हैं और result का कोई अता-पता नहीं। आखिर इस delay की वजह क्या है? चलिए जानते हैं पूरी सच्चाई।

AKTU Result 2026 Date

Colleges की लापरवाही बनी सबसे बड़ी वजह

AKTU ने 25 जून 2026 को एक official notice जारी किया, जिसमें result में देरी की असली वजह सामने आई। University के मुताबिक कई colleges ने अभी तक अपने students के Practical Exams और Internal Marks online portal पर submit नहीं किए हैं।

Bachelor of Pharmacy यानी B.Pharma के 7th Semester का हाल तो और भी बुरा रहा। इन colleges ने students की Hospital Report और Industrial Training का ज़रूरी data अभी तक upload नहीं किया। University ने ऐसे लापरवाह colleges को 27 और 28 जून 2026, सुबह 10 बजे तक का strict deadline दिया था। लेकिन colleges की इस ढिलाई की सज़ा बेचारे students को भुगतनी पड़ रही है।

Rechecking Results ने भी लगाई रोक

Result delay की सिर्फ यही एक वजह नहीं है। Final Year students के Rechecking Results भी इस देरी का एक बड़ा कारण बने। पिछले कुछ हफ्तों से University का पूरा system final year students के rechecking process में लगा हुआ था। उनके forms clear करना और result जारी करना University की top priority बन गई थी। इसी वजह से even semester के regular results को hold पर रखा गया।

लेकिन students के लिए अच्छी खबर यह है कि rechecking का यह काम अब पूरी तरह complete हो चुका है।

कब आएगा AKTU Even Semester Result?

अब सबसे ज़रूरी सवाल यही है कि result कब declare होगा। Rechecking का काम खत्म हो चुका है और colleges को data submit करने का final ultimatum भी दिया जा चुका है। ऐसे में result declare होने का रास्ता अब साफ नज़र आ रहा है।

मौजूदा situation और latest updates को देखते हुए पूरी संभावना है कि सभी pending semesters के results 10 July 2026 से पहले (संभावित) declare कर दिए जाएंगे।

AKTU Challenge Evaluation Result Out: यहां से चेक करें अपना रिजल्ट

Important Links

Join WhatsAppClick Here
Join TelegramClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top